गोरखपुर के युवक को परिजनों के सुपुर्द किया
ऋषिकेश
संदिग्ध हालात में घूमता एक किशोर रामझूला घाट पर पुलिस को मिला। पुलिस ने उसे सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया।
लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस को चेकिंग के दौरान रामझूला घाट पर एक किशोर संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस द्वारा किशोर के परिजनों से संपर्क कर उन्हें लक्ष्मणझूला थाने में बुलाया गया तो उन्होने बताया कि वह घर से बिना बताये गायब हो गया था। बुधवार को सुधाकर (17) पुत्र त्रिभुवन निवासी मछली गांव, थाना कैंपियर गंज, जिला गोरखपुर, यूपी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
