श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
हरिद्वार
बुधवार को हाईवे स्थित एक होटल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण समारोह मनाया। समारोह में पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के श्रीमहंत महेश्वरदास ने कहा कि समाचार लेखन के समय सम आचार का पालन करना चाहिए। कोठारी महंत दामोदर दास ने कहा कि मीडिया के लोग कुंभ से मिलने वाले मंथन से निकली अमृत को बांटने का कार्य करें। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा। सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, सिडकुल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग, डा.रविकांत शर्मा ने नये पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कुंभ मेला के दिव्य और भव्य, सफल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक नौटियाल ने अपने कार्यकाल का ब्योरा रखा। शपथ लेने वालों में यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय आर्य, महामंत्री अमित कुमार गुप्ता, संगठन महामंत्री राज कुमार, कोष सचिव डा.मनोज कुमार सोही, उपाध्यक्ष श्रवण झा, तनुज वालिया, जगदीश शर्मा देशप्रेमी, सचिव राम कुमार शर्मा, शिव प्रकाश शिव, गोपाल कृष्ण पटुवर, कुलभूषण शर्मा, प्रचार सचिव मनोज खन्ना, आय-व्यय निरीक्षक डा.हिमांशु द्विवेदी, विधि सलाहाकार कुशल पाल सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

