महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा
रुड़की
करीब एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा में घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव टांडा भंनेडा निवासी दो पक्षों में रंजिश को लेकर जमकर संघर्ष हुआ था। आजाद अहमद पुत्र मकसूद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं 16 जून की शाम को आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर उसके भाई अरशद के घर पर जा घुसे। वहां पर तोड़फोड़ शुरू की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई अरशद के ऊपर धारदार हथियारों से हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी हालत खराब होने पर उसे पहले राजकीय चिकत्सिालय में भर्ती कराया गया। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाद में जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में पुलिस ने नामजद आरोपियों तालिब, गालिब, सादिक तथा सादिया बेगम सभी निवासी ग्राम टांडा भंनेडा के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
