UTTARAKHAND

साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया 

 

ऋषिकेश

राइंका आईडीपीएल में शनिवार को साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। प्रथम दिन योग प्रशिक्षकों ने योग की महत्ता तथा विभिन्न क्रियाओं के बारे में जानकारियां दीं। शनिवार को राइंका आईडीपीएल में एचएनबी विवि के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग की ओर से साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग के संस्थापक डॉ. विनोद नौटियाल तथा उनकी पत्नी डॉ. रजनी नौटियाल ने किया। डा. विनोद नौटियाल ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। शिविर के जरिए क्षेत्र के लोगों को सात दिनों तक योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान योगाचार्य डा. रजनी नौटियाल ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाया और इन क्रियाओं की विशेषताएं बताईं। मौके पर नीमा पंत तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, अपर्णा सिंह, रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, डॉ. सुधीर कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर डॉ. भारत भूषण, विजय पाल सिंह, गीता पंत शर्मा, रूबी धीमान, रितु धीमान, ममता नौटियाल, जय नारायण शर्मा, राजीव, कन्हैया प्रसाद, शकुंतला प्रसाद, नंदिनी, मनीषा, अंकुर गुप्ता, चिराग गुप्ता, समीर, आराध्या, आर्यन, दक्ष, ईशा आदि उपस्थित रहे।