Uttrapradesh

मंडलायुक्त ने डॉक्टरों को दिया गुलाब,दी शुभकामनाएं :सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लिया जायजा

डिस्चार्ज के समय मरीजों और तीमारदारों से लिखित में फीडबैक लेने के दिए निर्देश

कानपुर

डॉक्टर्स डे पर शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉं राजशेखर ने जीएसवीएम कॉलेज की इमरजेंसी का निरीक्षण किया। साथ ही हैलट में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टरों को गुलाब फूल देकर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं और बधाई भी दी।
राजशेखर ने हैलट में आए मरीजों और तीमारदारों से इलाज के बारे में बातचीत। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय काला को इमरजेंसी सेवाओं में लाए गए सुधारों के लिए बधाई दी। राजशेखर ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार कई सुधार देखने को मिले हैं। लेकिन, अभी थोड़े और सुधार होने बाकी हैं।
हैलट में तैनात सुरक्षा गार्डों की भी तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इन गाड्र्स से अस्पताल में अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही यहां दलालों से मरीजों और तीमारदारों को बचाने के लिए यह पहल अच्छी है। सीसीटीवी कैमरा की जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने पूछा की यहां लगे कैमरों को कंट्रोल कौन करता है और इसका कंट्रोल रूम कहां है।
मरीजों के फीडबैक जरूरी
राजशेखर ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सलाह दी। डिस्चार्ज के समय मरीजों और तीमारदारों से लिखित में फीडबैक लेने को कहा। साथ ही एक मोबाइल एप्प बनवाने के निर्देश दिए। जिस पर प्राचार्य ने अगले 15 दिनों के अंदर पूरा प्लान तैयार करने की बात कही। अगले दो महीनों में एप्प बनवाने का आश्वासन भी दिया।
8 विभागों की नई ओपीडी के बारे में भी जानकारी की। राजशेखर ने प्राचार्य से पूछा कि जब पिछले साल यह अस्पताल बनकर तैयार हो गया था। तो सिर्फ दो ही विभाग की ओपीडी क्यों शुरू हुई। बाकी की क्यों नहीं शुरू की गई। इस पर प्रो संजय काला ने कहा कि अगले एक से दो महीनों में बाकी विभागों की ओपीडी भी शुरू कर दी जाएगी। अगले वर्ष तक इस अस्पताल में मरीजों के एडमिशन और ऑपरेशन को भी शुरू करने के निर्देश दिए।