NATIONAL

सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में और आपसी वैमनस्य बढ़ाने वाले संदेशों पर रोक लगाएं योगी –  संजय सिंह

लखनऊ

आज समाज में आपसी वैमनस्य बढ़ा है। हर व्यक्ति दूसरे की जाति या धर्म के प्रति वैमनस्य की दृष्टि से देखता है। नूपुर शर्मा की बयानबाजी के बाद समाज में तल्खी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर भी लागों द्वारा नूपुर शर्मा से दो कदम आगे नफरत बढ़ाने वाले संदेशों की बाढ़ सी आ गई जो कि एकजुट भारत और विकसित भारत की परिकल्पना को चोट पहुंचाने वाली है। अत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वह ऐसी बयानबाजी खासतौर से सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेशों पर रोक लगाने का आदेश दें जिससे कि उत्तर प्रदेश एकजुट हो और भारत के विकास में उत्तर प्रदेश अपनी महती भूमिका निभा सके ।
सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि आज जो देश में हालात बने हैं उसमें नूपुर शर्मा की बयान बाजी एक प्रमुख कारण है ।कांग्रेस प्रवक्ता  संजय सिंह ने कहा कि नूपुर शर्मा की ही तरह समाज में बहुत लोग वैमनस्य बढ़ाने का काम कर रहे हैं उन पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है। खासतौर से सोशल मीडिया पर जिससे कि समाज में एकता और भाईचारा बढ़े और उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेशों की गिनती में अग्रणी रहे ।