बरामद बम की जांच के आदेश के लिए कोर्ट पहुंची पुलिस, लेकिन पेशी से पहले ही हो गया विस्फोट
पटना
वैज्ञानिक जांच करने को भेजने के लिए पटना सिविल कोर्ट लाए गए विस्फोटक में विस्फोट होने से पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। पटना सिविल कोर्ट परिसर स्थित जिला अभियोजन कार्यालय में हुए भयंकर विस्फोट के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट में एक पुलिस अवर निरीक्षक समेत कई लोग घायल हो गएद्य
सूत्रों के अनुसार, कदमकुंआ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक उमा शंकर राय कदम कुआं थाना कांड संख्या 324 /2022 जप्त विस्फोटकों को वैज्ञानिक जांच के लिए न्यायालय से अनुमति लेने आए थे। इस संबंध में आवेदन को अग्रसारित करवाने के लिए जिला अभियोजन कार्यालय में गए थे तभी विस्फोट हो गया। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें है।
मामूली रूप से घायलों में एक महिला सहायक अभियोजन पदाधिकारी शामिल है। न्यायालय में कार्य का समय होने के कारण जिला अभियोजन कार्यालय में अभियोजन पदाधिकारी नहीं के बराबर थे।

