NATIONAL

दिल्ली में सरकारी नर्सरी में निशुल्क दिया जा रहा है औषधीय पौधा

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में लोगों को औषधीय पौधा निशुल्क में दिया जा रहा है। केजरीवाल सरकार ने निशुल्क औषधीय वितरण करने के कार्य का शुभारंभ किया और वहां  आरडब्ल्यूए, एनजीओ समेत विभिन्न संगठनों और लोगों को नि:शुल्क वितरित किए गए। इसके तहत आज से दिल्ली की 14  सरकारी नर्सरियो से दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त औषधीय पौधे बाटें जाएंगे। इस साल सरकार द्वारा लगभग 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण किया जाएगा। दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए 11 जुलाई से वन महोत्सव पखवाड़े की शुरुआत भी सेंट्रल रिज से की जाएगी। इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
गोपाल राय ने पौधा वितरण समारोह के बाद, कमला नेहरू रिज में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सभी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए तमाम उपायों के परिणामस्वरूप दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है। दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ फाइटर सिटी के तौर पर विकसित हो रही है। दिल्ली सरकार दो तरह से प्रदूषण के खिलाफ कार्य कर रही है – तात्कालिक और दीर्घकालीन पहल। जनभागीदारी के साथ दिल्ली में एक नए तरह का माहौल देखा जा सकता है। दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढक़र 23.06 फीसदी हो गया है। साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज से सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त औषधीय पौधा वितरण कार्य की शुरुआत की है। इसके तहत दिल्लीवासियों को दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरियो से नि:शुल्क औषधीय पौधे बाटें जाएंगे ताकि लोग अपने- अपने घरो में वृक्षरोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे। इनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले 13 औषधीय पौधे जैसे आमला , अमरुद ,अर्जुन ,कढ़ी पत्ता ,घृत्त कुमारी , गिलोय ,जामुन ,नीम ,निम्बू ,सहजन ,तुलसी ,बेल पत्र ,बहेड़ा शामिल है।उन्होंने बताया कि इस साल सरकार द्वारा लगभग 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण किया जाएगा। इसके तहत आज से विभाग द्वारा 14 सरकारी नर्सरी की लिस्ट दिल्ली के नागरिकों के लिए जारी की गई है। इस लिस्ट में हरेक नर्सरी के नोडल अधिकारी का नंबर भी दिया गया है जिससे लोगों को पौधे लेने में आसानी हो। इन 14 नर्सरी में सेंट्रल दिल्ली की आनंद विहार, आईटीओ , कमला नेहरू , कोंडली; वेस्ट दिल्ली की रेवला खानपुर , खडख़ड़ी जटमाल, बरार स्क्वायर, बिरला मंदिर; उत्तरी दिल्ली की पूठकलां , कुतुबगढ़, मामुरपुर, अलीपुर और दक्षिण दिल्ली की तुग़लकाबाद , हौज़ रानी नर्सरी शामिल है। गोपाल राय ने कहा कि यह औधषीय पौधे इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। ये पौधे इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। यदि यह औषधीय पौधे हमारी रोज की जिंदगी में शामिल कर लिए जाएं, तो निश्चित रूप से दिल्ली के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा। गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के 14 बिन्दुओ में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए 11 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत सेंट्रल रिज से की जाएगी और 15 दिनों तक चलने वाले इस समारोह का समापन 25 जुलाई को असोला भाटी माइन्स में 1 लाख से अधिक पौधों को लगाकर किया जाएगा। इस पौधारोपण महा अभियान के दौरान दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में इसका नेतृत्व करेंगे। साथ ही 11 जुलाई को दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओ में विधायकों के नेतृत्व यह वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाएगा। दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसे सभी सम्बंधित 19 विभागों की हरित एजेंसी द्वारा पूरा किया  जाएगा।दिल्लीवासियों से अपील करते हुए पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली को पर्यावरण क्षेत्र में विश्वस्तर पर आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग सरकार के साथ अपनी सहभागिता दे। इसके लिए दिल्ली सरकार की नर्सरी से लोगो को मुफ्त में पौधा मुहैया कराय जा रहा है । इस अभियान से ना केवल दिल्ली के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी बल्कि भविष्य में प्रदूषण की समस्या से लडऩे का रोडमैप भी तैयार होगा।