बीजेपी का आतंकवादियों से है नाता : कांग्रेस
नई दिल्ली
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 1 सप्ताह में घटी दो घटनाओं ने भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को बेनकाब कर दिया है। पवन खेड़ा ने कहा कि पहले उदयपुर हत्याकांड में शामिल आरोपी बीजेपी का कार्यकर्ता निकलता है तो उसके बाद जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से तालिब हुसैन शाह बीजेपी का पदाधिकारी निकला जिसकी देश के गृह मंत्री के साथ एक तस्वीर है। पवन खेड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब जब इस तरह की किसी साजिश में पकड़ी जाती है सब कहते हैं कि उनका उनसे कोई संबंध नहीं है। पवन खेड़ा ने कहा कि तालिब हुसैन शाह जब पकड़ा गया तब पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा था। पवन खेड़ा ने कहा कि राष्ट्रवाद की बात करने वालों के लिए क्या यह शर्म की बात नहीं है। पहला या दूसरा मौका नहीं है जब भाजपा के नेता या कार्यकर्ता किसी आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए है ऐसी कई घटनाएं है। खेड़ा ने कहा कि करीब 2 साल पहले जम्मू कश्मीर में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब आतंकवादियों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में बीजेपी के पूर्व नेता एवं सरपंच तारिक़ अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया था। अहमद पर हिजबुल कमांडर नवेद बाबू को हथियार देने का आरोप था जो आतंकियों की मदद करने वाले डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार हुआ था। एनआईए ने साफ तौर पर कहा भी था कि तारिक़ अहमद मीर दविंदर सिंह का सहयोगी है। यदि दविंदर सिंह के मामले की ढंग से जांच होती तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता लेकिन जांच बीच में ही रोक दी गई।पवन खेड़ा ने कहा कि साल 2017 में मध्यप्रदेश की वो घटना आपको याद होगी जब एटीएस की टीम ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश करते हुए ढ्ढस्ढ्ढ के 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक बीजेपी आईटी सेल का सदस्य ध्रुव सक्सेना भी शामिल था। जिसकी राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। पवन खेड़ा ने कहा कि इसके 2 साल बाद मध्यप्रदेश में बजरंग दल के एक नेता बलराम सिंह की गिरफ्तारी टेरर फंडिंग के आरोप में हुई थी। पवन खेड़ा ने कहा कि वर्ष 2017 में एनआईए की विशेष अदालत ने आतंकियों को आर्थिक मदद देने के आरोप में असम के भाजपा नेता निरंजन होजाई को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इन्हें एक हजार करोड़ के वित्तीय घोटाले एवं टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाया गया था। इनकी फंडिंग से मिले पैसों से आतंकवादी हथियार आदि खरीदते थे जिसका इस्तेमाल देश की सेवा में लगे हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ होता था। पवन खेड़ा ने कहा कि इतना ही नहीं बीजेपी सत्ता के लिए अपराध सिद्ध आतंकवादी को भी टिकट देने से नहीं चुकी है। इसी भारतीय जनता पार्टी ने मसूद अजहर के शागिर्द मोहम्मद फारुख खान को स्थानीय चुनाव में श्रीनगर के वार्ड नंबर 33 से टिकट दिया था। जो जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट एवं हरकत उल मुजाहिदीन का सदस्य रह चुका है।पवन खेड़ा ने कहा कि ऐसे में हम मीडिया के माध्यम से देश के लोगों से अपील करते हैं कि आप भाजपा के खोखले राष्ट्रवाद को पहचानिए। राष्ट्रवाद की आड़ में ये देश को खोखला करने का घिनौना खेल खेल रहे हैं। फोन खेड़ा ने कहा कि मुकुल शर्मा भाजपा की और रियाज अटारी भाजपा पार्टी में थे। पवन खेड़ा ने कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं खुद को मेंस्ट्रीम में रहने के लिए इतने फ्रिज वाले हैं आप लोगों ने।

