कमल दत्त शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं व निवासियों से संपर्क
मेरठ
आज बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र की मेरठ शहर विधानसभा के नगर मंडल में शक्ति केंद्र संख्या 182 इस्माइल नेशनल गल्र्स इंटर कॉलेज मेरठ पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वहां के निवासियों से संपर्क किया।इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, पंकज पार्षद, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गुप्ता, दलजीत सिंह, संजीव गुप्ता, राजेंद्र प्लास्टिक, महानगर कार्यकारिणी के सदस्य व बुढ़ाना गेट व्यापार संघ के महामंत्री मयूर अग्रवाल, शहर विधानसभा का प्रत्याशी होने के नाते कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

