HEALTH

चेकपोस्ट पर जांच में दो लोग कोरोना पॉजिटिव

रुडकी

सीमा से लगे चेक पोस्ट मंडावर पर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश पाने वाले लोगों की कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। जांच के दौरान दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों लोगों के वाहनों को वापस भेज दिया है। मंडावर चेकपोस्ट प्रभारी मनोज ममगाईं ने बताया कि अन्य राज्यों से अपने अलग-अलग वाहनों में आने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उनके वाहनों को वापस भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके लिए चेकपोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है ।
20वाहन लौटे: लक्सर। पुरकाजी मुजफ्फरनगर से सटे खानपुर- बढ़ीवाला बॉर्डर पर पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। लक्सर एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने भी बॉर्डर पर जाकर व्यवस्था को देखा। इस दौरान करीब बीस वाहन में आए लोग बिना जांच के ही वापस लौटे।