CRIME

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है धमकी से संबंधित ऑडियो -व्हाट्सएप ग्रुप के एक सदस्य पर मुकदमा दर्ज किया

रुडक़ी

भीम आर्मी के पूर्व जिला महासचिव को गोली मारने की धमकी दी गई है। एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के एक सदस्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को मकान नंबर 163 गुलाब नगर निवासी परवेज ने तहरीर देकर बताया कि वह भीम आर्मी का पूर्व जिला महासचिव है। 22 मार्च को शाम करीब पांच बजे सूचना मिली की एक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रुप में भी गाली गलौज कर धर्म विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के मेंबर अज्जू निवासी चंदनपुर थाना भगवानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।