UTTARAKHAND

शहरी विकास मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

ऋषिकेश

शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जोगीवाला माफी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में आंतरिक सड़कों और आंगनबाड़ी में टीन शेड के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। सोमवार को ग्रामसभा जोगीवाला माफी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं जानीं। ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा ने कहा कि क्षेत्र में कई जगहों पर आंतरिक मार्ग न होने से आवागमन में दिक्कतें पैदा होती हैं। स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में समस्या आती है। रात्रिकाल में भी आंतरिक मार्ग की कमी महसूस होती है। ग्रामसभा के आंगनबाड़ी केंद्र में आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों के बच्चे आते हैं। मगर, यहां तेज धूप और वर्षाकाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या सुनने के बाद मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के ही आशीर्वाद से चुने जाते है। ऐसे में जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने ग्रामसभा जोगीवाला माफी में आंतरिक सड़कों के निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्र में टीन शेड के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा की। मौके पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, विमला नैथानी, अनिता राणा, समा पंवार, प्रधान रायवाला सागर गिरी, बलविंदर सिंह, हरीश पैंयूली, अरजिंदर सिंह, हुकुम सिंह रांगड़, भरत सिंह भंडारी, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, अंबर गुरंग, इंद्र सिंह पंवार, सूरजमणी उनियाल, सोबन सिंह रावत, सुशीला नेगी आदि उपस्थित रहे।