द्रोपदी मुर्मू के शपथ लेने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
रुड़की
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की खुशी में मनाते हुए मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा नेता मास्टर कटार सिंह और अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि देश ने पहली बार इतिहास रचा है। एक आदिवासी समुदाय की महिला को राष्ट्रपति बनाए जाने पर देश को गर्व है। भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना पूरा किया है। देश के अंतिम पायदान पर खड़े उस व्यक्ति तक सारे संसाधनों को पहुंचाया जाए। इस दौरान डॉ. बीएल अग्रवाल, विजय चौहान, केड़ी धीमान, रमेश भाटिया, संदीप कुमार, चंदी लाल, किशन चंद अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

