सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया
ऋषिकेश
हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया। मेडिकल स्टूडेंट्स ने पोस्टर प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक के जरिए मातृत्व सुरक्षा के लिए जागरूक किया। सोमवार को सीएचसी डोईवाला में हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने सुरक्षित मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। डा. चंद्रा पंत ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक माह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी सभी जांचें करवानी चाहिए। उन्होंने गर्भावस्था, गर्भ ठहरने के लक्षण, गर्भावस्था के दौरान कुछ साधारण परेशानियां और उनकी रोकथाम, दवा व इंजेक्शन, सफाई व आराम, प्रसूति किट, प्रसव के लक्षण व सावधनियों की विस्तार से जानकारी दी। मेडिकल स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता हुई। विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही गर्ववती महिलाओं को गुड़ चने भी बांटे गए। मौके पर लक्ष्मी रावत, पूजा कुमार, सोनिया रावत आदि उपस्थित थे।

