डीएम से गिरासू भवनों पर तत्काल कार्यवाही की मांग
देहरादून,
नेताजी संघर्ष समिति ने गिरासू भवनों पर कार्यवाही करने के लिए दून जिलाधिकारी सोनिका को ज्ञापन देते हुए जनहित में आग्रह किया है कि जनपद के अंदर जितने भी गिरासू भवन हैं उन पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर समिति का कहना है कि तिलक रोड स्थित महावीर जैन इंटर कॉलेज के पास गिरासू भवन है और इसी प्रकार एलआईसी की बिल्डिंग के समीप बिल्डिंग चकराता रोड पर भी गिरासू अवस्था में है तथा मोती बाजार स्थित पुराना पोस्ट ऑफिस भी गिरने की स्थिति में है। इस अवसर पर समिति ने कहा कि जिस पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि कोई अनहोनी न हो समिति आशा करती है कि शीघ्र कार्यवाही कर जनता को राहत दिलाएंगे जिससे कोई अनहोनी होने से बचा जा सके तथा इसे समिति को भी अवगत कराएंगे। इस अवसर पर समिति के प्रभात डंडरियाल और आरिफ हुसैन वारसी मौजूद रहे।

