केसीसी बनाने की समस्या दूर करें
रुड़की
उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में आ रही समस्या को दूर करने की मांग की गई। प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में उकिमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि किसानों को बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में परेशानी आ रही है। रजिस्ट्रार कार्यालय में केसीसी दर्ज कराने में अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है। सरकार लगातार किसानों के खर्चे बढ़वा रही है। किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़ रहे हैं। राजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के सभी ब्लॉक और तहसील अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। गांव-गांव चौपाल का आयोजन किया जाए। बैठक की अध्यक्षता तेजपाल सिंह और संचालन दीपक पुंडीर ने किया। इस दौरान धर्मवीर प्रधान, संदीप सैनी, आकिल, राजपाल सिंह, गालिब, सतीश त्यागी, जॉनी कुमार, बच्चन सिंह, सेवा राम, दुष्यंत कुमार, बिरम सैनी, मकर सिंह आदि मौजूद रहे।

