बाबा पूरणनाथ की प्रतिमा की स्थापित
रुड़की
पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में शोभायात्रा के बाद मंदिर में बाबा पूरणनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापना की गई। मेयर गौरव गोयल ने फीता काटकर बाबा पूरणनाथ को नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा ने जीवन भर लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि वह किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के संत थे। जिन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। पार्षद चंद्र चारू और धीरज कुमार ने भी बाबा पूरणनाथ को सर्वधर्म सद्भाव का प्रतीक बताया। पंडित पवन शर्मा ने विधि-विधान के साथ उनकी प्रतिमा स्थापित कराई। इस अवसर पर अविनाश त्यागी, संजय वर्मा, राजेश कुमार, संजय पेंटर, शेर सिंह, जितेंद्र टीटू आदि मौजूद रहे।

