रिसर्च सांइटिस्ट ने बेटी पेदा होने के बाद पत्नी का जीना मुहाल किया
इंदौर,
इंदौर की बेटी ने नोएडा के रिसर्च साइंटिस्ट पति पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया है। पीडि़ता के मुािबिक पति और ससुराल पक्ष के लोग शादी के तीन महीने बाद से ही दहेज को लेकर प्रताडि़त कर रहे थे। बेटी पेछा होने पर धमकाने लगे और ज्यादा दहेज की डिमांड करने लगे। जून 2022 में उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीडि़ता ने अपने पति के अलावा ससुर (रेलवे के रिटायर्ड अफसर), सास, ननद और जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया है। टीआई ज्योति शर्मा के मुताबिक लक्ष्मणपुरा इंदौर में रहने वाली ज्योति वर्मा के पति नोएडा में रिसर्च साइंटिस्ट हैं। पीडि़ता ज्योति ने बताया कि 22 अप्रैल 2015 को उसकी शादी हुई थी। पापा ने कार और नकदी सहित घर गृहस्थी का सामान दिया था। शादी के तीन माह बाद ही पति छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने लगे। सास-ससुर ने कम दहेज लाने को लेकर मुझे और मेरे परिवार के बारे में अशोभनीय बातें कहीं। इसके साथ ही पति ने शराब के नशे में मेरे साथ मारपीट भी की। ज्योति ने बताया कि शादी के एक साल बाद 2016 में उसने बेटी को जन्म दिया। उसे लगा कि पति अनूप का व्यवहार ठीक हो जाएगा। लेकिन बेटी होने की वजह से वह और नाराज हो गया। उसकी प्रताडऩा लगातार बढऩे लगी। इसके बाद पति और ससुराल वाले पाँच लाख रुपये की डिमांड करने लगे। पीडि़ता ने बताया कि पति ने एक दिन मेरा गला दबा दिया और धमकाया कि दहेज में मिली जो कार तेरे नाम पर है उसे भी मेरे नाम पर करवा दे। साथ ही मुझे धमकी दी की पाँच लाखरुपए लाने के बाद ही घर में आने देंगे। जून 2022 में अपनी शर्तों के मुताबिक काम करने की बात कहकर पति और सास-ससुर ने मुझे घर से निकाल दिया।

