NATIONAL

निगम का 311 एप… 1130 शिकायतों में से 80 फीसदी लंबित

इंदौर,

शाम होते ही जब शहर की सडक़ों पर अंधेरा बढऩे लगता है, तो राहगीरों को उम्मीद रहती है, स्ट्रीट लाइट चालू होगी और जिसके उजाले से सडक़ें रोशन होंगी लेकिन, वर्तमान समय में अधिकांश स्थानों पर ऐसा नहीं हो रहा है। इंदौर नगर निगम के 311 एप पर स्ट्रीट लाइट बंद होने संबंधी एक हजार से अधिक शिकायतें मिली हैं जिसमें से 80 प्रतिशत लंबित हैं। एप पर मिली शिकायतों में कहा गया है कि बारिश के चलते सडक़ों पर गढ्डे हैं और स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं जिसके चलते वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। निगम से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पा रही है। मामले में निगम अपर आयुक्त ने सभी लंबित शिकायतों का समाधान इसी सप्ताह में किए जाने की बात कही है। संगम नगर, कनाडिय़ा, नंदा नगर, अंजनी नगर, सकीम-140, कनाडिय़ा, विश्वकर्मा नगर, सुखालिया, महालक्ष्मी नगर, पलासिया, रिंग रोड, बांबे अस्पताल से देवास नाका, लेंर्टन चौराहे से जंंजीरवाला चौराहा सहित 30 कॉलोनियों से 311 एप पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की है। निगम के विद्युत विभाग के अनुसार पिछले सप्ताह के दौरान खराब स्ट्रीट लाइट के बारे में शिकायतों की दैनिक संख्या 800 हो गई थी। 1150 शिकायतें एक सप्ताह से लंबित हैं, जिनका निराकरण नहीं हुआ है। संगम नगर निवासी संजय भदौरिया का कहना है कि सट्रीट लाइटें पिछले लगभग एक महीने से खराब हैं, लेकिन उनकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि लाइटें बंद होने से अपराध और एक्सीडेंट की संख्या अधिक हो गई है, राहगीरों को यहां से निकलने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है। शहर की पॉश कालोनियों में भी हालत खराब – रिंग रोड, योजना-140, योजना-54, योजना-78 कनाडिय़ा जैसी मुख्य सडक़ों पर भी अंधेरा पसरा है। बॉम्बे अस्पताल से देवास नाका चौराह तक स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इस क्षेत्र में सर्विस रोड का हिस्सा खराब पड़ा है इसे बनाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है, लेकिन निगम सर्विस रोड बनाने और सुधरवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। अधिकारियों का तर्क : मानसून में शिकायतें बढऩा स्वाभाविक है – विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता राकेश अखंड ने शिकायतों की बढ़ती संख्या को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि शिकायतों का निराकरण करने का प्रयास िकया जा रहा है लेकिन, बारिश अधिक होने के कारण खराब लाइटों को सुधारने में समय लग रहा है। सभी लंबित शिकायतों का समाधान इस सप्ताह कर दिया जाएगा। वहीं अपर आयुक्त अभय राजगांवकर ने कहा कि मानसून के दौरान स्ट्रीट लाइट की खराब आम है क्योंकि खुले जोड़ों में जंग लगना शुरु हो जाती है, जिसके कारण फाल्ट होने, लाइन ट्रीप होने के चलते विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। विद्युत विभाग की 30 से अधिक टीम फील्ड में काम कर रही हैं।