NATIONAL

पब पर डीसीपी के छापे में सैंकड़ों युवक-युवतियों नशे में झूम रहे थे

इंदौर

विजय नगर में शनिवार को आधी रात को एक पब खुला था। युवक-युवतियों को शराब परोसी जा रही थी। पुलिसकर्मी बाहर से देख कर गुजर गए लेकिन पब बंद नहीं करवाया। डीसीपी और एडीसीपी को भनक लगी तो छापा मारा। इस दौरान संचालक तो भाग गया लेकिन मैनेजर व कर्मचारी पुलिस के  हत्थे चढ़ गए। जोन-दो के प्रभारी डीसीपी रजत सकलेचा को खबर मिली थी कि भमोरी क्षेत्र स्थित (रे) पब में रात पौने तीन बजे तक शराब पार्टी चल रही है। एडीसीपी जोन-दो राजेश व्यास के साथ डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे और थाने से बल बुलाया। अफसर अंदर पहुंचे तो सैंकड़ों युवक-युवतियों को नशे में झूमते देख कर दंग रह गए। पब के कर्मचारी शराब परोस रहे थे। एडीसीपी के मुताबिक पब का मुख्य दरवाजा बंद था जबकि गुप्त रासते से प्रवेश दिया जा रहा था। छापे के बाद भी शटर उठा कर ग्राहकों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने श्रवण नत्थ्या पड़ागरे, गोलू उर्फ कुलदीप ओझा, अर्जुन अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पब संचालक पीयूष ठाकुर मौके से फरार हो गया। आरोपितों के खिलाफ धारा 188  और कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। एडीसीपी ने विजय नगर टीआई रविंद्र गुर्जर को फटकार भी लगाई। बीट अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एउीसीपी के मुताबिक संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। आबकारी, एमपीइबी और फायर ब्रिगेउ को जांच के लिए पत्र लिखा गया है।