मजदूरी के लिए गए पति-पत्नी गुजरात, पत्नी हुई लापता
बड़वानी
पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम रोसमाल निवासी गुमान पिता काहरिया ने दामाद पर उसकी बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। गुमान ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी से पाँच माह पूर्व ग्राम अंजराड़ा निवासी श्याम पिता लुहारिया की शादी हुई थी। तीन माह बाद दोनों मजदूरी के लिए गुजरात के मोरवी की टाइल्स फैक्ट्री गए। दो जुलाई को श्याम ने बताया कि लडक़ी बिना बताए कहीं चली गई।

