बिजली उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बिलिंग प्रणाली में दर्ज कराएं
भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने मोबाइल नंबर को कंपनी की बिलिंग प्रणाली में पंजीकृत कराएं और सुविधाओं का लाभ उठाएं। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर कंपनी की बिलिंग प्रणाली में दर्ज हैं, उन्हें एसएमएस के माध्यम से बिजली बिल एवं रीडिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विद्युत संबंधी अन्य जरूरी सूचनाएं भी एसएमएस के जरिए दी जाएंगी।

