उदयपुर-रीवा वीकली एक्सप्रेस स्पेशल कई स्टेशनों पर रुकेगी
भोपाल
रीवा-उदयपुर-रीवा के मध्य साप्ताहिक स्पेशल टे्रन चलाई जा रही है, जो भोपाल रेल मंडल के मालाखेड़ी (बीना), मुंगावली, अशोक नगर, गुना, रुठियाई सटेशन पर हॉल्ट लेकर जाएगी। गाड़ी संख्या 02181 रीवा-उदयपुर सापताहिक स्पेशल ट्रेन सात से 28 अगस्त (चार ट्रिप) प्रति रविवार को रीवा से रात 8.55 बजे रवाना होगी। वहीं 02182 उदयपुर-रीवा स्पेशल ट्रेन एक से 29 अगस्त तक (पाँच ट्रिप) प्रति सोमवार को उदयपुर से शाम 5.20 बजे रवाना होगी। यह सुबह 10.35 बजे रीवा पहुंचेगी।

