NATIONAL

47 आदिवासी प्रभाव वाली सीटों पर चुनाव लड़ेगा जयस

भोपाल

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आदिवासी युवाओं के संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। संगठन का फोकस आदिवासियों के प्रभाव वाली 47 सीटों पर है। संगठन के संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा है कि संगठन इन सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। आदिवासी युवा नेता डॉ. हीरालाल अलावा का ऐलान उनकी वर्तमान पार्अी कांग्रेस को सकते में डालने वाला है। डॉ. अलावा वर्तमान में कांग्रेस विधायक हैं। जब उनसे पूछा गया कि आप कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे या जयस से? तो उनका जवाब था- आप मेरी नहीं संगठन की बात कहिए, वैसे समय आने पर मैं बता दंूंगा कि मैँ कहां से चुनाव लड़ूंगा। राजधानी के मानस भवन में जयस संगठन का मिशन युवा नेतृत्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयस के सरपंच, जनपद, जिला पंचायत सदस्य और पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रत्याशियों की सूची, बूथ कमेटियां, चुनावी रणनीति और युवाओं में सामाजिक-राजनीतिक जागरुकता बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर चुनावी टीम बनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में 25 संगठन नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोशित करवाने के लिए सभी जिलों में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगा। मनवार से विधायक, जयस के संरखक डॉ. हीरालाल अलावा ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय रहने को कहा। डॉ. अलावा ने कहा कि सडक़ पर आदिवासी 70 साल से लड़ते आए हैं लेकिन अब समय आ गया है कि विधानसभा में अपने अधिकार के लिए आवाज उठाएं।