HARIDWARUTTARAKHAND

कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार

सी,पी,आई और सी,पी,आई (एम) कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर जनपद चमोली के हेलंग में घास काटकर ले जा रही महिलाओं से घास छीनने ओर अभद्रता करने वाले सुरक्षा बल के जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जंगल से घास काटकर ले जा रही मेहनतकश महिलाओं के साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार की घटना बेहद निंदनीय है। महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले जवानो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में कामरेड मुनारिका यादव, कामरेड आर,सी, धीमान, कामरेड पी,डी,बलोनी, कामरेड एम,एस,वर्मा, कामरेड आरपी जखमोला, कामरेड इमरत सिंह, कामरेड विक्रम सिंह नेगी, कामरेड कृष्ण पाल, कामरेड टी,के,वर्मा और कामरेड साकेश वशिष्ठ आदि शामिल रहे।