HARIDWARUTTARAKHAND

मीन बहादुर बने गोर्खाली सुधार सभा नया गांव शाखाध्यक्ष

देहरादून।

गोर्खाली सुधार सभा की नयागांव शाखा अध्‍यक्ष के चुनाव में मीन बहादुर खत्री दुबारा शाखाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने विक्रम प्रधान को 81 मतों से हराया। सत्य नारायण मंदिर नयागांव में हुए चुनावों की जानकारी देते हुए गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि सभा की चुनाव समिति उनकी सहयोगी टीम ने शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराये। इस शाखा में अध्यक्ष पद पर मीन बहादुर खत्री व विक्रम प्रधान प्रत्याशी थे। उपाध्यक्ष पद पर रीता गुरूंग व कविता सिंह क्षेत्री के बीच सीधी टक्कर रही। चुनाव समिति अध्‍यक्ष नीरज कुमार थापा, विनीत भोसाल, राजेश मल्ल ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद क्षेत्रवासियों में चुनाव का उत्साह दिखाया। शाम को चार बजे मतदान सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कुल 506 मतदान हुआ। मीन बहादुर खत्री को 280 और विक्रम प्रधान को 199 मत प्राप्त हुए। अवैध मतों की संख्या 27 रही। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कुल मतदान 506 हुआ। रीता गुरूंग को 272 और कविता सिंह गुरुंग को कुल 208 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रीता गुरूंग ने कविता सिंह गुरूंग को 64 मतों से हरा कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।