आप ने किया युवा विंग का गठन
देहरादून।
आम आदमी पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए युवा विंग में नई जिम्मेदारियां दी हैं। पार्टी के युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी ने नए नामों की घोषणा करते हुए बताया कि देवकांत को महासचिव संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि मैक्सवेल, कैलाश, मयंक सेमवाल, रामप्रकाश, मनोज शर्मा, अमित बिश्नोई, शमशेर आर्य, रोहित भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सागर हांडा को प्रदेश सचिव , रितेश रावत को टिहरी, सुमन रतूड़ी को उत्तरकाशी, राकेश लोहार हरिद्वार, हर्षित सिरोही नैनीताल के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश युवा विंग प्रभारी उमा सिसोदिया और गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद मौजूद रहे।

