एनआईवीएच दून की छात्रा को परेशान कर रहा दिल्ली के दृष्टिबाधित संस्थान का छात्र
देहरादून।
एनआईवीएच संस्थान में पढ़ाई कर रही छात्रा को दिल्ली स्थित दृष्टि दिव्यांग संस्थान का छात्र अलग-अलग नंबरों से संदेश भेज रहा है। आरोप है कि वह छात्रा को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना को लेकर स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य ने तहरीर दी। कहा कि संस्थान की एक 17 वर्षीय छात्रा ने उन्हें लिखित शिकायत दी। आरोप है कि दिल्ली स्थिति एआईसीबी दिव्यांग संस्थान का दसवीं का छात्र उसके नंबर पर अगल-अलग नंबरों से अश्लील वाइस संदेश भेज रहा है। आरोप है कि उसे बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

