महिलाओं को दिए स्वरोजगार के टिप्स
देहरादून।
फिक्की महिला संगठन उत्तराखंड ने डब्ल्यूआईसी इंडिया देहरादून में उत्तराखंड की महिला उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान महिलाओं को अपना स्वयं का कारोबार शुरू करने और उसे विकसित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड की चेयरपर्सन डॉ नेहा शर्मा ने कहा कि हम फ्लो स्टार्टअप सेल के बाद इस प्रकार के पहले कार्यक्रम को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य उत्तराखंड की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए इस मंच के माध्यम से उचित अवसर प्रदान करना है। उद्योग निदेशक उत्तराखंड एससी नौटियाल ने फिक्की महिला संगठन उत्तराखंड की ओर से की गई पहल की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राहुल नार्वेकर, वैली कल्चर की सह संस्थापक शिखा प्रकाश ने अपने विचार रखे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष किरण भट्ट, अनुराधा मल्ला, मानसी रस्तोगी, हरप्रीत कौर आदि मौजूद थे।

