HARIDWARUTTARAKHAND

एक किलो चरस के साथ सहारनपुर के दो तस्कर दबोचे

देहरादून।

एक किलो चरस के साथ रायपुर थाना पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों यहां नशा तस्करी के लिए पहुंचे थे। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी नेगी ने बताया कि मालदेवता क्षेत्र में नशा तस्करों के सप्लाई के लिए पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस ने चेकिंग करते हुए बाइक पर सवार इश्तकार (32) पुत्र सुलेमान निवासी मिर्जापुर पोल, सहारनपुर और श्मशाद (34) पुत्र शफीक निवासी मिर्जापुर पुल जिला सहारनपुर की तलाशी ली। दोनों आरोपियों से पुलिस को एक किलो चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।