UTTARAKHAND

हर घर तिरंगा अभियान नौ से 15 अगस्त तक रहेगा जारीः विरेन्द्र बिष्ट

हरिद्वार,

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार की हर घर तिरंगा अभियान की जिला टोली विधानसभा टोली और मंडल टोली की बैठक भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान तथा संचालन महामंत्री और अभियान संयोजक विकास तिवारी ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं अभियान के हरिद्वार जिला प्रभारी विरेंद्र बिष्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की अवधि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक रहेगी। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त संस्कृति मंत्रलय द्वारा इस अभियान को चलाया जा रहा है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा एवं शत प्रतिशत सहयोग सरकार को मिलेगा। बताया कि क्या फ्रलैग कोड में भी परिवर्तन हो गया है यह काफी शिथिल हो गया है और आम जनमानस अपने घर में झंडे को पूरे समय लगा कर के रख सकता है। इसको उतारने और चढ़ाने की कोई अवधि नहीं है। उन्होंने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक सभी शहीदों की प्रतिमाओं पर सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा मोटरसाइकिल और महिला मोर्चा द्वारा पैदल यात्र निकाली जाएगी। शहीदों की प्रतिमाओं पर सफाई अभियान भी चलाया जाएगा और रामधुन के साथ प्रभात फेरी अभी निकाली जाएंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि हम सबको भारत के तिरंगे का सम्मान करना चाहिए और प्रधानमंत्री के इस आह्नान को प्रत्येक विधानसभा मंडल शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को संपूर्ण जनपद हरिद्वार तिरंगा मय हो ऐसा संकल्प हमें यहां से लेकर के जाना है। भाजपा के जिला महामंत्री और अभियान के संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि जल्द ही सभी विधानसभाओं की भी तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी और इस अभियान को नीचे तक उतारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएगी।