भाजपा नेत्री सुधा सती के निधन पर दुःख जताया
देहरादून,
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रामजन्म भूमि आन्दोलन और उत्तराखंड राज्य आंदोलन सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा नेत्री सुधा सती के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने का सामर्थ्य देने की प्रार्थना की है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड के विभिन्न आंदोलनों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उत्तराखण्ड सदैव उनका ऋणी रहेगा।

