Uttrapradesh

सात से शुरू हो रही रामलीला समिति महानगर में खेल-कूद प्रतियोगिताएं

लखनऊ

रामलीला समिति महानगर ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 7 से 15 अगस्त तक टेबल टेनिस, चेस, कैरम, चित्रकला, और महिलाओं के म्युजिकल चेयर और मटकी फोड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी?। इस सम्बंध में समिति के महासचिव हेम पन्त ने बताया कि 7 अगस्त को सुबह 11 बजे से टेबल टेनिस, चेस, कैरम की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी समिति के कार्यालय में दीपक पाण्डे से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रवेश फार्म 13 अगस्त को शाम 6 बजे तक ही स्वीकार किये जाएंगे। अध्यक्ष ललित मोहन जोशी के अनुसार गत वर्ष की भांति 14 अगस्त को समिति के सदस्यों के मध्य दस-दस ओवर का क्रिकेट मैच कप्तान के.के. पाण्डे कन्हैया और  कुणाल पन्त की टीम के मध्य आयोजित होगा।वहीं, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रात: 6.30 बजे दैनिक योग कक्षा के बाद समिति के सदस्यों की उपस्थित में ध्वज रोहण किया जायेगा। मीडिया प्रभारी हरीश उपाध्याय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोपहर 3 बजे से 10 से 16 वर्ष के बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता समिति हॉल में आयोजित होगी। प्रतिभागियों को ड्रॉइंग पेपर समिति खुद उपलब्ध करायेगी तथा अन्य सामग्री प्रतिभागी स्वयं लायेंगे। महिलाओं की म्युजिकल चेयर और मटकी फोड़ प्रतियोगिता इसी दिन भावना लोहनी और भारती पाण्डे प्रतियोगिता प्रभारी की देखरेख में रामलीला मैदान पर होगी। श्री रामलीला महोत्सव की शिक्षा 16 अगस्त से सुंदरकांड के सामूहिक पाठ के बाद प्रारंभ होगी।