NATIONAL

जियाना शाह को मिला बेस्ट चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड

इंदौर

देश-विदेश में शहर का नाम गौरवान्वित कर सात साल की उम्र में वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम नाम दर्ज करा चुकी शहर की बेटी जियानाशाह को दुबई में सम्मानित किया गया है। हाल ही में दुबई में आयोजित दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्म आर्गेनाइजेशन 2022 में जियाना शाह को बेस्ट चाइल्ड प्रोडिजी 2022 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जियाना के पिता मयंक शाह ने बताया कि यह अवॉर्ड दुबई में दिया गया। बॉलीवुड व टीवी के कई एक्टर्स इस शो में मौज्ूद थे जिन्हें अवॉर्ड दिया गया। दुबई के साथ ही बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां इस आयोजन में मौजूद रहीं। बता दें कि जियानाचंद मिनटों में 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज को पहचनाने के साथ ही उन देशों की महत्वपूर्ण जानकारियां भी देने के लिए वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। जियाना ने छह वर्ष की उम्र में नौ मिनट 31 सेकंड और 82 मिली सेकंड में 195 देशों की सात खास बातों को जाहिर कर यह रिकॉर्ड बनाया था। जियाना डेली कॉलेज इंदोर में दूसरी कक्षा की स्टूडेंट्स है। जियाना की माता डॉ. नीतू शाह बताती हैं कि इस अवॉर्ड को पाना बहुत गर्व की बात हे। हमें गर्व है कि जियाना ने हमारे साथ ही इस शहर का नाम भी गौरवान्वित किया है।