NATIONAL

दसवीं और 12वीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया

भोपाल,

माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा दसवीं, 12वीं और 12वीं व्यावसायिक (द्वितीय अवसर) का पूरक परीक्षा 2022 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा दसवीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.06, कक्षा 12वीं का 73.61 और कक्षा 12वीं व्यावसायिक का परीक्षा परिणाम 86.11 प्रतिशत रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट पर देख सकते हैं।