डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा सात सितम्बर से होगी
भोपाल
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष (द्विवर्षिक पाठ्यक्रम) मुख्य परीक्षा वर्श 2022 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा सात सितम्बर 2022 से शुरु होकर 28 सितम्बर 2022 को समाप्त होगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे के मध्य होगी। परीक्षा में लगभग 61 हजार छात्र और 27 हजार छात्राएं सम्मिलित होंगी। परीक्षा संचालन के लिए प्रदेश में कुल 174 परीखा केन्द्र बनाए गए हैं।

