मालगाड़ी की बोगियों से गांजा बरामद
पिपरिया/नर्मदापुरम
पश्चिम मध्य रेल जोन के पिपरिया रेलवे स्टेशन के रैक पाइंट पर गत दिवस आई मालगाड़ी की खाली बोगियों में लगभग चार क्विंटल गांजे से भरी बोरियां मिली हैं। जीआरपी , अब गांजे की खेप कहां जा रही थी और किसने ट्रेन में चढ़ाई थी, इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। ट्रेन में गांजे की खेप मिलने से जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी सकते में हैं। अधिकारियों का इस मामले में रेलकर्मियों के शामिल होने का अंदेशा है। दोनों पुलिस बल संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।

