NATIONAL

अस्पताल का एक डायरेक्टर गिरफ्तार

जबलपुर,

न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस की टीम ने अस्पताल के चार डायरेक्टरों में से एक डॉ. संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. संतोष अपने एक रिश्तेदार के साथ उमरिया भाग गए थे और एक छोटी सी होटल में डॉ. निशित गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. संजय पटेल की तलाश में हैं। इधर, अस्पताल अग्निकांड के बाद लोगों का गुस्सा अस्पताल के डायरेक्टर्स पर फूटने लगा है। गत दिवस छात्र परिषद के लोगों ने डॉ. सुरेश पटेल के मदन महल स्थित होप हेल्थ क्लीनिक में पथराव कर दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल एवं क्राअइम ब्रांच की टीम अस्पताल के चारों आरोपित डायरेक्टर्स की तलाश में लगी हुई है।