आकाशीय बिजली गिरने एक गाय व एक भैंस की मौत
सीतापुर
ग्राम पंचायत माडर के मजरा गुरेना निवासी किसान पुतानलाल पुत्र परागीलाल ने उपजिलाधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को अलग अलग सिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मकान के पास छाया में एक गाय व एक भैंस बंधी हुई थी। आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुई बारिस में आकासीय बिजली गाय व भैंस के ऊपर गिरने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई है। पीडि़त किसान ने उपजिलाधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को घटना की तहरीर देकर मुवाजा दिलाए जाने की मांग की है।

