UTTARAKHAND

प्रधानमंत्री के आवाहन पर हर घर तिरंगा फ हराने का लक्ष्य

सीतापुर

स्वतंत्रता दिवस पर देश अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इस अभियान सफल बनाने के लिए मिश्रिख-नैमिषारण्य के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। मंडल अध्यक्ष सतीश शास्त्री ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तिरंगा झंडा वितरित किया व मंडल उपाध्यक्ष शुभम शास्त्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सतीश शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क कर लोगों को प्रेरित करें ताकि हर गली मोहल्लों में राष्ट्रभक्ति की बयार बहे और अद्भुत दृश्य देखने को मिले।