लखनऊ जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2022 का आगाज
लखनऊ
जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 गोमती नगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित हो रही है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आज पहला दिन था। प्रतियोगिता के पहले दिन एकल बालक (-11) में वंश सिंह ने सात्विक कुमार को 30-08, एकल बालिका (-11) में साची सिंह ने सान्वी चान्वी को 30-26 एवं एकल बालक (-15) में कार्तिक बबलेश ने पवन कौनदिन्या, एकल बालिका (-15) श्रेना मोहन ने आद्या तिवारी को 30-04 मात दी। वहीं एकल बालक (-17) में पीयुष यादव ने यशवर्धन को 30-14, एकल बालिका (-17) में विदुश्ी मिश्रा ने रितू यादव को 30-15 एवं एकल बालक (-19) में युवराज सिंह ने अर्पित सिंह को 30-20, एकल बालिका (-19) में अयोना कुमारी ने अरूनिमा मिश्रा को 30-19 से मात दी। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह उच्चायुक्त-जीएसटी, डा0 सुधर्मा सिंह, सचिव-उप्र बैडमिंटन संघ, अरूण कुमार कक्कड़, उपाध्यक्ष-उप्र बैडमिंटन संघ, राम मनोहर अग्रवाल, प्रेसीडेन्ट-लखनऊ जिला बैडमिंटन संघ, संदीप अग्रवाल, अनिल ध्यानी, देवेन्द्र कौशल, साईं कोच, की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

