NATIONAL

महाराष्ट्र में पवार परिवार की घेराबंदी में जुटी भाजपा, सुप्रिया सुले की सीट बारामती का दौरा करेगी निर्मला सीतारमण

मुंबई

शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाली भाजपा ने पूर्व सीएम और शिवसेना प्रमख उद्धव ठाकरे के बाद एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार को भी घेरने की तैयारी कर ली है। इसकी शुरुआत उनकी बेटी सुप्रिया सुले की लोकसभा सीट से हो रही है। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरूकर 16 सीटों को चुना है, जिसपर विपक्ष अकसर जीतता रहा है। इनमें से ही एक सीट बारामती की है, जहां से सुप्रिया सुले सांसद हैं। भाजपा ने एनसीपी को गढ़ में ही घेरने के लिए श्मिशन बारामतीश् तैयार किया है। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जिम्मेदारी दी गई है कि वे बारामती में भाजपा की जमीन मजबूत करें।
पुणे जिले में आने वाली बारामती सीट पवार परिवार के लिए एकदम सुरक्षित मानी जाती है। इसके बाद भाजपा की तैयारियां शरद पवार की टेंशन बढ़ाने वाली है। निर्मला 16 से 18 अगस्त के दौरान बारामती का दौरा करने वाली हैं। इस दौरान वह भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी की ताकत का जायजा लेंगी। 1999 में एनसीपी के गठन के बाद से ही इस सीट से शरद पवार की फैमिली जीतती रही है। खुद शरद पवार भी यहां से सांसद रहे हैं। इसके बाद साफ है कि भाजपा का प्लान उन्हें किस हद तक दर्द दे सकता है। बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र में 16 ऐसी सीटों को चुना है, जहां विपक्ष जीतता रहा है। इन सीटों पर भाजपा अपने संगठन को मजबूत करके 2024 में विपक्ष को चौंकाना चाहती है।
देश भर में भाजपा की ओर से कुल 144 सीटों को चुना गया है,इसमें 16 महाराष्ट्र की हैं। एक तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बारामती के दौरै करेंगी, वहीं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को शिरूर लोकसभा की कमान सौंपी गई है। यहां से भी एनसीपी के ही अमोल कोल्हे सांसद हैं। पुणे जिले में 4 लोकसभा सीटें आती हैं, जिसमें से एक पर ही भाजपा काबिज है, जो शहरी क्षेत्र की है। इसके अलावा एनसीपी के पास बारामती और शिरूर लोकसभा सीट है। वहीं शिवसेना ने 2019 में मवाल सीट से जीत हासिल की थी। शिवसेना के श्रीरंग बरने यहां से सांसद हैं। भाजपा के लिए फायदे की बात यह है कि श्रीरंग अब एकनाथ शिंदे के गुट में हैं। बारामती को श्ब्रांड पवारश् के लिए जाना जाता रहा है और तमाम कोशिशों के बाद भी भाजपा पैठ नहीं बना सकी है। लेकिन महाराष्ट्र में उद्धव सरकर की विदाई और विपक्षी गुट की एकता कमजोर होने से भाजपा उत्साहित है। बारामती की ही सदर विधानसभा सीट से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार जीतते रहे हैं। बता दें कि 2019 में भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले सुप्रिया सुले ने यहां से 1.5 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।