वर्ल्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार
भोपाल
बर्ड फ्लू के पैथोजेनिक वायरस से मुर्गी पालकों और कुटकुट उद्योग के लिए राहत की खबर है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी)ने स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है। इस वैक्सीन का व्यवसायिक निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। हर साल पैथोजेनिक वायरस से लाखों मुर्गियां बांझ हो जाती थी। लाखों मुर्गियों में सांस लेने की बीमारी होती थी। इस वायरस की वैक्सीन आने के बाद अब मुर्गियों को इन दोनों बीमारियों से निजात मिलेगी। जिसका लाभ भारत के मुर्गी पालन और कुटकुट उद्योग के लिए सबसे बड़ी राहत वाली खबर है।
अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक पशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र नाथ ने इस वैक्सीन को सोमवार को लांच किया है। जल्द ही एच 9 और एन 2 वायरस से मुर्गियों को बीमारी से बचाने वाली वैक्सीन भारत में ही उपलब्ध होगी अभी इस वैक्सीन को विदेशों से मंगाना पड़ता था अब यह वैक्सीन भारत में ही बनने लगेगी।

