HARIDWARUTTARAKHAND

युवती को सिडकुल से सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेचा

हरिद्वार,

सिडकुल से बहाने से एक युवती को सहारनपुर ले जाकर दुष्कर्म करने तथा दो लाख में सौदा बरते हुए दो माह तक बंधक बनाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित आरोपियों के चुंगल से बच कर सिडकुल पहुंची है। आरोप है कि एक आरोपी कम्पनी ठेकेदार को भी युवती का पता बताने के लिए धमकाने की बात कही जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर सिडकुल पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मूलतः बिहार निवासी एक युवती सिडकुल की एक कम्पनी में काम करते हुए क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। इसी दौरान किराये के मकान से आगे से रोजना गुजरते वक्त युवती को अकेला पाकर एक व्यक्ति ने उससे सम्पर्क में आने के लिए बहाने से उससे बातचीत शुरू कर दी। जिसने युवती को अपना नाम राजकुमार बताते हुए जानकारी दी कि जिस मकान में वह किराये पर रहती है उसके बराबर में उसका मकान है। और वह मकान बनाने का ठेका लेता है। इसी बात से शुरू हुई बातचीत युवती से गहरी पहचान हो गयी। युवती राजकुमार को अंकल कहती थी। 03 मार्च 22 की सुबह को राजकुमार युवती के मकान पर पहुंचा और बोला कि आज तुम्हे चलो घुमाकर लाता हॅू। चूंकि युवती राजकुमार अंकल मान चुकी और विश्वास करती थी, इसलिए वह इंकार नहीं कर सकी और तैयार हो गयी। राजकुमार ने फोन कर पिंकेश नाम के एक युवक को कार लेकर बुला लिया और कार में सवार हो चल दिये। जब युवती ने पूछा कि कहा जा रहे हैं तो राजकुमार ने जवाब किया कि सहारानपुर में खरीददारी करनी हैं और तुम्हें भी खरीददारी करा देंगे। युवती को लेकर दोनों एक ग्रामीण इलाके में पहुंचे जहां पर राजकुमार ने फोन कर नीटू नाम के युवक को बुला लिया। नींटू तीन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि राजकुमार ने उसको खाना खाने के लिए दिया, जिसको खाते ही वह होश हवास खो बैठी। जब होश आया तो अहसास हुआ कि नींटू और पिंकेश ने उसके साथ गलत काम किया है। जब युवती ने विरोध किया तो पांचों ने युवती को धमकी देकर चुप करा दिया। उसको अन्य स्थल पर ले जाया गया, जहां पर उसकी शादी नींटू से शादी करने की तैयारी की जा रही थी। युवती के विरोध करने पर नींटू ने बताया कि उसने राजकुमार से उसको दो लाख देकर खरीदा है। आरोप है कि नींटू ने उसको एक कमरे में कैद रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह पीड़िता दो माह बाद किसी तरह नीटू की कैद से बच कर भाग कर हरिद्वार पहुंची है। जिसकी तलाश में नीटू ने सिडकुल पहुंचकर फोन पर धमकी दे रहा है और जिस कम्पनी में काम करती थी उसके ठेकेदार को उसका पता बताने के लिए धमका रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर चार लोगों राजकुमार, पिंकेश, नींटू और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।