dehradunUTTARAKHAND

अगस्त क्रांति पर निकाली तिरंगा यात्रा, सांप्रदायिक सौहार्द व देशप्रेम को मजबूत बनाने का किया आह्नान

देहरादून,

नगर निगम प्रांगण से अगस्त क्रांति के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति एवं संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा गांधी पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा में वक्ताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द, देशप्रेम, भाईचारे तथा एकजुटता को मजबूत बनाने का आह्नान करते हुए देशभक्तों शहीदों को याद किया। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं भाई-भाई के नारे लगाते हुए नगर निगम से प्रारंभ यात्रा का समापन गांधी पार्क में गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ इस दौरान फादर जेपी सिंह सरदार जीएस जस्सल आरिफ खान तथा संदीप शास्त्री को इनकी सामाजिक सेवाओं के लिए योगदान के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर यात्रा के समापन पर पूर्व मेयर एवं धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली ने अपने 15 अगस्त से पूर्व हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में देवभूमि युवा संगठन, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी मंच, रेडक्रास सोसायटी देहरादून, एनपीएसआर, जनक्रांति विकास मोर्चा, क्रिश्चियन लीडरशिप एसोसिएशन. पेंशनर संगठन, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, करीर सोसायटी, समानता मंच, सांख्य योग, मॉडल टाउन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अपना परिवार आदि संस्थाओं के प्रतिनिधिगण ने भी, पूर्व आवासीय माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एस एस उनियाल के नेतृत्व में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के साथ हाथ में तिरंगा फहराते हुए देशभक्ति के नारे के साथ भाग लिया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में विशिष्ट लोगों में आचार्य विपिन जोशी, पुरषोत्तम भट्ट, कुसुम धस्माना, आशा थपलियाल, अमरजीत कौर, कविता खान, बीना शर्मा, अमित जैन, आरिफ खान, मनोज ध्यानी, सुशील त्यागी, गीता शर्मा, डॉक्टर मुकुल शर्मा, मुकेश नारायण शर्मा, चौधरी ओमवीर सिंह, उदित नारायण शर्मा, संदीप उनियाल, प्रदीप कुकरेती, पीटर हेमंत गुरंग, फादर जे पी सिंह, पीटर सुंदर सिंह चौहान, आशीष चौहान, सुरेश नेगी, दिनेश भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, दुलाराम शर्मा, स्मिता रावत, आशा नौटियाल, बबीता असवाल आदि शामिल थे।