भगवान कृष्ण का डोला क्षेत्र की परिक्रमा के बाद स्नोव्यू देव मंदिर में किया गया विसर्जित
नैनीताल,
सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के तत्वावधान में भगवान कृष्ण का आकर्षक ढंग से सजाया गया। डोला पूरे क्षेत्र में परिक्रमा के बाद स्नोव्यू देव मंदिर में विसर्जित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा समिति भवन में भगवान कृष्ण के भजनों को गाकर पूरे क्षेत्र को कृष्णमयी कर डाला। वहीं छोटे-छोटे बच्चे जिनमें अंशुल, अंशिका, पार्थ, वैभव, भास्कर, प्रांजल, रीतेश, नितेश, वैष्णवी, स्वेता व आरव ने भगवान कृष्ण व राधा रानी की भूमिका निभाई, जिसकी लोगों ने काफी प्रसंसा की। भगवान कृष्ण का डोला फूल मालाओं से सजाया गया था। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पांडे समेत समिति के सदस्य दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश पांडे, ललित पांडे, पंकज वर्मा, इन्द्र सिंह रावत, कुणाल जोशी, गणेश लोहनी, महेश तिवारी, दीपक जोशी, यूडी जोशी, दीपक पांडे, बीरेंद्र बिजी, कैलाश जोशी, शेखर जोशी, विकास बडोला, हिमांशु जोशी, नवीन चन्दोला, उमेश सनवाल, डॉ. हिमांशु पांडे, गौरव जोशी, कंचन चन्दोला, ललित गोस्वामी, सन्तोष पंत, सती, श्री बिष्ट, विनोद सनवाल, हिम्मत सिंह, सचिन जोशी, भास्कर पांडे, बीसी पंत, महाबीर सिंह, हनी जोशी, हर दा, राजेश जोशी समेत छोटे-छोटे बच्चों का हुजूम उमड़ा हुआ था।

