जयप्रकाश श्रीवास्तव बने बीएचईएल के निदेशक
हरिद्वार
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्ति के उपरांत जय प्रकाश श्रीवास्तव ने सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम के निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान और विकास) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व श्री श्रीवास्तव कार्यपालक निदेशक के रूप में बीएचईएल के उद्योग क्षेत्र के व्यापार खंड के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। वे आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और उन्होंने व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। श्रीवास्तव ने 1985 में कंपनी के इंसुलेटर प्लांट, जगदीशपुर में अभियंता प्रशिक्षु के रूप में बीएचईएल में अपना करियर शुरू किया। उनके पास कंपनी के सभी प्रमुख कार्यों में 36 वर्षों से अधिक का विविध और व्यापक अनुभव है। इनमें, जगदीशपुर, रुद्रपुर और विशाखापटनम स्थित विनिर्माण इकाइयों, बिजनेस वर्टिकल्स (उद्योग क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय प्रचालन) तथा कॉर्पोरेट कार्यालय (सीएमडी सचिवालय के प्रमुख के रूप में दो वर्षों के संक्षिप्त कार्यकाल समेत) में विपणन और व्यवसाय विकास, परियोजना प्रबंधन, विनिर्माण, प्रचालन, योजना और विकास, इंजीनियरिंग, आरडी, सूचना प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन प्रबंधन तथा रणनीतिक और हितधारक प्रबंधन जैसे बीएचईएल की सम्पूर्ण मूल्य शृंखला को समाहित करने वाले क्षेत्रें में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव शामिल है। अपनी पदोन्नति से पहले, वे बीएचईएल के तीन व्यावसायिक क्षेत्रें में से एक, उद्योग क्षेत्र के प्रमुख थे तथा प्रौद्योगिकी सहयोग और व्यावसायिक भागीदारी के माध्यम से क्षमता निर्माण, समयबद्ध पूंजी निवेश और वाणिज्य-उन्मुख आरडी परियोजनाओं के माध्यम से व्यापार वृद्धि जैसे कार्यों से बीएचईएल के विविधीकरण केन्द्रित प्रयासों को समर्थ बनाने के लिए जिम्मेदार थे। उद्योग क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान, औद्योगिक उत्पाद (मैकेनिकल), कैप्टिव पावर प्लांट, रक्षा और एयरोस्पेस व्यवसाय वर्टिकल्स में अब तक की सबसे अधिक ऑर्डर बुकिंग दर्ज की गई तथा कंपनी ने पहली बार डाउनस्ट्रीम ऑयल एंड गैस ईपीसी तथा रक्षा एवं एयरोस्पेस व्यवसायों में प्रवेश किया। रुद्रपुर में कंपनी की विनिर्माण इकाई के प्रमुख के रूप में, उन्होंने मौजूदा और नए विकास क्षेत्रें में कई नए उत्पादों को विकसित करने के साथ-साथ लागत में कमी और बेहतर टर्नओवर प्राप्ति और लाभ को अधिकतम करने के लिए कुशल परियोजना निष्पादन पर ध्यान देते हुए प्रचालन को अनुकूलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप इकाई को पिछले 5 वर्षों का सर्वोत्तम वित्तीय परिणाम प्राप्त हुआ। श्री श्रीवास्तव को उनकी गतिशीलता और परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है, जो सभी स्तरों पर दक्षता बढ़ाने के लिए टीम में ऊर्जा का संचार करते हैं। रक्षा और एयरोस्पेस, पावर (थर्मल, गैस, नवीकरणीय ऊर्जा), तेल और गैस, औद्योगिक उत्पाद (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल), ट्रांसमिशन उत्पाद, अंतर्राष्ट्रीय प्रचालन जैसे विभिन्न व्यापार क्षेत्रें तथा कंपनी के लगभग सभी उत्पाद लाइनों में उनके व्यापक अनुभव ने उन्हें बाजार के रूझानों का विश्लेषण करने तथा बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप क्षमताओं को विकसित करने हेतु पूर्णतः सक्षम बना दिया है जिससे वे बदलते हुए कारोबारी माहौल में रणनीतियों के निर्माण और कार्यान्वयन में प्रभावी ढंग से योगदान करने तथा बीएचईएल को भविष्य के लिए तैयार करने में पूरी तरह समर्थ हो गए हैं। वह अपने पूरे करियर में कई पहली उपलब्धियां प्राप्त करने वाली विभिन्न पहलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं।

