वर्क ने किया बादल फटने से प्रभावित हुए क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का कार्य
देहरादून
वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलिजन एंड नॉलिज (वर्क) के कार्यकर्ताओं ने आज मालदेवता के सरखेत एवं आसपास के उन इलाकों का दौरा कर जरूरतमंद लोगों तक सहायता एवं खाद्य सामाग्री पहुंचाने का कार्य किया जहां बादल फटने से लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है। इस अवसर पर वर्क के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते रोज भी इस क्षेत्र में पूरे दिन लोगों की मदद में लगे रहे और अलग अलग जगहों का जायजा लेकर लोगों तक जरूरत की सामाग्री पहंुचाने का काम करते रहे। आज सुबह मालदेवता पहुंच कर फिर से मदद का काम शुरू किया और राशन सहित जरूरत की सामाग्री को लोगों तक पहुंचाया। इस अवसर पर वर्क कार्यकर्ताओं ने बताया कि आम लोग व शासन प्रशासन के लोग भी बराबर काम मे लगे हैं जो लोगों की मदद कर रहे हैं नुकसान बड़ा है। इस अवसर पर वर्क की टीम ने सभी से आगे आ कर वहां के प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की और सरकार से मांग की है कि वह जल्द इस इलाके की व्यवस्था को दुरुस्त कर लोगांे तक उनके जरूरत का सामान पहंुचाने का कार्य करे जिसका जितना नुकसान हुआ है उसको उसके हिसाब से ज्यादा से ज्यादा मदद व मुआवजा देने का कार्य करे। मालदेवता सरखेत में प्रभावित लोगों की मदद और उनके पुनर्वास की समस्या को हल करना चाहिए। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

