dehradunTRENDING NEWSUTTARAKHAND

आयुध निर्माणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्रों ने मनाया ऐतिहासिक शिक्षक दिवस

देहरादून

आयुध निर्माणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा पुनः ऐतिहासिक शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत शिक्षकों को तिलक करके एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य स्कूल की प्रिंसिपल राजश्री एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर वर्तमान प्रधानचार्य राजश्री एवं शिक्षकों ने अपने उदगार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों द्वारा आज जो उन शिक्षकों को जो आज उनके बीच नही रहे उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पूर्व व वर्तमान शिक्षकों से केक काटने के पश्चात उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे वर्तमान छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सभी शिक्षकों द्वारा अपने अपने पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे देश विदेश से आये हुए 1960 से 2022 तक के छात्र छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पद्मिनी मल्होत्रा एवं आरिफ खान ने किया। इस अवसर पर आयुध निर्माणी के शिक्षा दिवस की कमेटी मे गोपाली भोषाल, नितिन यादव, विशाल राजौरिया, राधा बिष्ट, काकुली देव, अफसाना, सुल्तान, प्रसून रॉय, अजय सिंह, आसिफ अंसारी आदि ने अपना सहयोग दिया।